1. हमें अपना कर्तव्य करना चाहिए , दूसरों के मलिन कर्मों के विचारने से भी चित्त पर मलिन छाया पड़ती है. -- जय शंकर प्रसाद
2. कर्तव्य कोई ऎसी वस्तु नहीं है जिसको नाप-जोख कर देखा जाय. -- शरत चंद्र
3. कर्तव्य का पालन ही चित्त की शांति का मूल-मन्त्र है. -- प्रेमचंद
4. कुछ न कुछ कर बैठना ही कर्तव्य नहीं कहा जा सकता. कोई समय ऐसा भी होता है, जब कुछ न करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य माना जाता है. -- रवींद्र नाथ ठाकुर
5. कर्तव्य कभी आग और पानी की परवाह नहीं करता. -- प्रेमचंद
6. ईश्वर शांति चाहता है और उसकी इच्छानुसार चलना ही मानव का परम कर्तव्य है. -- टालस्टाय
7. बहादुर होने के लिए व्यक्ति को अपने कर्तव्य से ज्यादा काम करना होता है. -- रेनॉल्ड्स
8. बुराई से असहयोग करना मानव का पवित्र कर्तव्य है. -- महात्मा गांधी
9. मानव मत तू फिक्र कर , यश-अपयश सम हव्य ;
बल, धीरज, मन, बुद्धि, से करता जा कर्तव्य ॥ -- श्रीमन्नारायण
No comments:
Post a Comment